Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025: 10वीं 12वीं पास के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025: 10वीं 12वीं पास के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025: राजस्थान आंगनवाड़ी में 10वीं 12वीं पास के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी,

राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जिला वाइज जारी कर दिया गया है। इसमें राजस्थान की 10वीं और 12वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती में महिला अभ्यर्थियों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा। राजस्थान में आंगनबाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जिला वाइज अलग-अलग जारी किया जाता है, इसलिए प्रत्येक जिले की अंतिम तिथि भी अलग-अलग रखी गई है।

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं साथिन के पदों पर भर्ती की जाएगी। महिला अभ्यर्थी महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से आवेदन फॉर्म निशुल्क प्राप्त कर सकती हैं। इसके बाद निर्धारित प्रारूप में अंतिम तिथि से पहले निर्धारित स्थान पर आवेदन फॉर्म जमा करना होगा। ध्यान रहे कि महिला अभ्यर्थी जिस ग्रामीण क्षेत्र या शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए आवेदन कर रही है, वहां की स्थानीय निवासी होनी चाहिए।


Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 Details

विभाग का नाम महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान
पद का नाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन
पदों की संख्या 2000+
नौकरी का स्थान गृह जिला (राजस्थान)
योग्यता 10वीं और 12वीं पास
कैटेगरी Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025
अभ्यर्थी की पात्रता राजस्थान राज्य की महिला अभ्यर्थी
आवेदन मोड ऑफलाइन
नियुक्ति प्रक्रिया नियमानुसार मेरिट लिस्ट
आधिकारिक वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 Latest News

महिला अभ्यर्थी जिस आंगनबाड़ी केंद्र के लिए चयनित हो रही है, उस राजस्व ग्राम या वार्ड की स्थानीय निवासी होनी चाहिए। विधवा एवं तलाकशुदा महिला को ससुराल और मायके दोनों स्थानों के लिए स्थानीय निवासी माना जा सकेगा। राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती के लिए विवाहित और अविवाहित दोनों महिलाएं पात्र होंगी। जिन केंद्रों के कवरेज क्षेत्रों में जनसंख्या का 50% से अधिक एससी, एसटी या अल्पसंख्यक वर्ग है, वहां उसी वर्ग की महिला का चयन किया जाएगा। आवेदक महिला के घर में शौचालय और उसकी नियमित उपयोग होना अनिवार्य है।

आंगनवाड़ी साथिन पद के लिए योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 21 से 40 वर्ष रखी गई है, जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए योग्यता 12वीं पास और आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती में प्रत्येक जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी अलग-अलग रखी गई है।


Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 Application Fee

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2025 के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। इसे महिला अभ्यर्थी निशुल्क भर सकती हैं।


Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 Age Limit

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती में साथिन पद के लिए आयु सीमा 21 से लेकर 40 वर्ष तक रखी गई है, जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए आयु सीमा 18 से लेकर 35 वर्ष तक रहेगी। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता एवं विशेष योग्यजन महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।


Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 Educational Qualification

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती में साथिन पद के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए, जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है।


Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 Required Documents

  • 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र

  • शैक्षणिक योग्यता संबंधी सभी प्रमाण पत्र

  • आवेदक का मूल निवास प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र

  • राशन कार्ड/ जन आधार कार्ड/ पहचान प्रमाण पत्र

  • RSCIT प्रमाण पत्र या समकक्ष कंप्यूटर कोर्स

  • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि आपके पास है तो)

  • अन्य कोई जरूरी दस्तावेज जिसका आप लाभ लेना चाहते हैं


How to Apply for Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025

  1. सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. फिर, संबंधित जिले के आंगनबाड़ी भर्ती नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

  3. नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।

  4. आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट करें या संबंधित कार्यालय से निशुल्क प्राप्त करें।

  5. आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें।

  6. आवेदन फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की सत्यापित फोटो प्रति संलग्न करें।

  7. इन दस्तावेजों को लिफाफे में डालकर निर्धारित पते पर अंतिम तिथि से पहले जमा करवा दें।


Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 Important Links

जिला आवेदन की अंतिम तिथि (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका)
कोटपुतली-बहरोड़ 28 नवंबर 2025
फलोदी 18 दिसंबर 2025
झुंझुनू 22 दिसंबर 2025
श्रीगंगानगर (1st) 23 दिसंबर 2025
भीलवाड़ा 17 दिसंबर 2025
चूरू 14 दिसंबर 2025
हनुमानगढ़ 5 दिसंबर 2025
श्रीगंगानगर (2nd) 23 दिसंबर 2025

Official Website: wcd.rajasthan.gov.in


 

Telegram Group Join Now

Share This Post:

Leave Message

Latest Sarkari Jobs

Stay Connected With Us

rojgar-exam-results-WhatsApp