Gargi Puraskar Yojana 2025: 10वीं और 12वीं पास छात्राओं के लिए शानदार पुरस्कार

Gargi Puraskar Yojana 2025: 10वीं और 12वीं पास छात्राओं के लिए शानदार पुरस्कार

Gargi Puraskar Yojana 2025: महत्वपूर्ण जानकारी, आवेदन प्रक्रिया, और महत्वपूर्ण लिंक

गार्गी पुरस्कार योजना 2025 राजस्थान सरकार द्वारा बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन देने और आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत, 10वीं, 11वीं, और 12वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली पात्र बालिकाओं को प्रत्यक्ष लाभ (DBT) के माध्यम से पुरस्कार राशि दी जाती है।


Gargi Puraskar Yojana 2025 के लिए पात्रता और लाभ

1. गार्गी पुरस्कार योजना की प्रथम किस्त (10वीं पास):

  • पात्रता: वे बालिकाएं जिन्होंने वर्ष 2025 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर या स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल से 10वीं कक्षा न्यूनतम 75% अंकों से उत्तीर्ण की है और वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 11वीं कक्षा में नियमित अध्ययन कर रही हैं।

  • पुरस्कार राशि: ₹3,000 (पहली किस्त)

2. गार्गी पुरस्कार योजना की द्वितीय किस्त (11वीं पास):

  • पात्रता: वे बालिकाएं जिन्होंने वर्ष 2024 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर या स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल से 10वीं कक्षा न्यूनतम 75% अंकों से उत्तीर्ण की है और वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 12वीं कक्षा में नियमित अध्ययन कर रही हैं।

  • पुरस्कार राशि: ₹3,000 (दूसरी किस्त)

3. बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार योजना (12वीं पास):

  • पात्रता: वे बालिकाएं जिन्होंने वर्ष 2025 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल से 12वीं कक्षा न्यूनतम 55% अंकों से उत्तीर्ण की है।

  • पुरस्कार राशि: ₹5,000


Gargi Puraskar Yojana 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया

  1. शाला दर्पण वेबसाइट पर जाएं:
    सबसे पहले शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. नोटिफिकेशन देखें:
    गार्गी पुरस्कार योजना के संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

  3. बेनेफिशियरी स्कीम्स पोर्टल पर लॉगिन करें:
    इसके बाद, विद्यालय लॉगिन करने के बाद सत्र एवं स्कीम का चयन करें।

  4. विद्यालय की पात्र बालिकाओं की सूची देखें:
    अगर आपकी विद्यालय की पात्र बालिकाओं की सूची प्रदर्शित होती है, तो उस पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।

  5. रोल नंबर से सर्च करें (अगर सूची नहीं है):
    अगर विद्यालय की सूची में छात्रा का नाम नहीं दिखाई दे रहा है, तो 10वीं या 12वीं कक्षा का रोल नंबर डालकर सर्च करें।

  6. आवेदन फॉर्म भरें और फाइनल सबमिट करें:
    आवेदन फॉर्म को सही-सही भरें और फाइनल सबमिट करें।


Gargi Puraskar Yojana 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड

  2. 10वीं कक्षा एवं पिछले वर्ष की अंक तालिका

  3. मूल निवास प्रमाण पत्र

  4. आय प्रमाण पत्र

  5. बैंक खाता डिटेल्स

  6. नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो

  7. वर्तमान में अध्यनरत होने का प्रमाण पत्र


Gargi Puraskar Yojana 2025 Important Links


Gargi Puraskar Yojana 2025: योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

शिक्षा विभाग ने गार्गी पुरस्कार योजना और बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। अब बालिकाएं ई-मित्र के चक्कर में नहीं फंसेगीं, और वे स्कूल स्तर पर ही आवेदन कर सकती हैं।

इस योजना के तहत कुल 3.84 लाख बालिकाओं को लाभ मिलेगा। योजना के तहत पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

गार्गी पुरस्कार योजना के तहत चयनित सभी बालिकाओं को बसंत पंचमी (23 जनवरी 2026) को पुरस्कार राशि दी जाएगी।


Telegram Group Join Now

Share This Post:

Leave Message

Latest Sarkari Jobs

Stay Connected With Us

rojgar-exam-results-WhatsApp