Rail Coach Factory Recruitment 2026: 550 नौकरियाँ, 9 दिसंबर से करें आवेदन

Rail Coach Factory Recruitment 2026: 550 नौकरियाँ, 9 दिसंबर से करें आवेदन

Rail Coach Factory Recruitment 2026: 550 पदों पर भर्ती – आवेदन 9 दिसंबर से शुरू

रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला (RCF) ने 2026 के लिए 550 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती में फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, पेंटर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक सहित अन्य पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती 10वीं पास और आईटीआई (ITI) अभ्यर्थियों के लिए है। अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। आवेदन 9 दिसंबर से लेकर 7 जनवरी 2026 तक भरे जाएंगे।


Rail Coach Factory Recruitment 2026 – भर्ती की जानकारी

  • भर्ती संगठन: रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला, भारतीय रेलवे मंत्रालय

  • पद का नाम: एक्ट अप्रेंटिस

  • विज्ञापन संख्या: A-1/2025-26

  • कुल रिक्तियां: 550 पद

  • चयन प्रक्रिया: मेरिट आधारित (मैट्रिक + ITI अंक)

  • आवेदन मोड: ऑनलाइन

  • आवेदन तिथि: 9 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक

  • आधिकारिक वेबसाइट: rcf.indianrailways.gov.in


महत्वपूर्ण तिथियाँ:

घटना तारीख
आवेदन शुरू होने की तिथि 9 दिसंबर 2025
आवेदन समाप्त होने की तिथि 7 जनवरी 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2026
मेरिट लिस्ट प्रकाशित होने की तिथि सूचना के अनुसार

पदों का विवरण:

पद का नाम कुल पद
फिटर 150
वेल्डर (G&E) 180
मशीनिस्ट 20
पेंटर (G) 30
कारपेंटर 30
इलेक्ट्रीशियन 70
एसी और रेफ्रिजरेशन मैकेनिक 30
मैकेनिक (मोटर वाहन) 20
इलेक्ट्रॉनिक मेकैनिक 20
कुल पद 550

आवेदन शुल्क:

कैटेगरी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹100
SC / ST / PwBD / महिला मुक्त
भुगतान मोड ऑनलाइन

आयु सीमा:

रेल कोच फैक्ट्री भर्ती में आवेदक की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु की गणना 7 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।


शैक्षिक योग्यता:

  • आवेदक को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

  • संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है।


चयन प्रक्रिया:

  • उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

  • इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा। चयन मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा। दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के बाद उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।


आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला की आधिकारिक वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाएं।

  2. आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें: होम पेज पर उपलब्ध "Rail Coach Factory Apprenticeship Recruitment 2025-26" नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

  3. ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें: "Apply Online Apprentice Form 2025-26" लिंक पर क्लिक करें।

  4. आवेदन फॉर्म भरें: सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।

  5. डॉक्युमेंट अपलोड करें: अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सभी आवश्यक दस्तावेज़, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

  6. आवेदन फॉर्म सबमिट करें: आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।


 


Rail Coach Factory Recruitment 2026 Important Links:


 

Telegram Group Join Now

Share This Post:

Leave Message

Latest Sarkari Jobs

Stay Connected With Us

rojgar-exam-results-WhatsApp